फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलट गए महाराज: महात्मा गांधी का अपमान करने के बाद तरुण मुरारी बापू आया बैकफुट पर, मांग रहा है माफी

Wed, 05 Jan 2022 12:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

नरसिंहपुर में भगवत कथा के दौरान महात्मा गांधी का अपमान करने के विषय में कथावाचक तरुण मुरारी बापू का नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह माफी मांगता दिखाई दे रहा है। 
 
विज्ञापन
तरुण मुरारी बापू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भगवत कथा के दौरान महात्मा गांधी का अपमान करने वाले कथावाचक मुरारी बापू ने अपने बिगड़े बोल के लिए माफी मांगी है। नया वीडियो जारी कर उसने कहा है कि पत्रकार ने भावावेश में मुझसे ऐसा कुछ बुलवा दिया, जो मुझे नहीं बोलना चाहिए था। 
विज्ञापन


नए वीडियो में तरुण मुरारी बापू ने कहा कि एक पत्रकार ने बापू के बारे में भावावेश में मुझसे कुछ बुलवा दिया है, जो मुझे नहीं बोलना चाहिए था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में पूरा देश जानता है। उनका अपमान करना या इस तरह का कुछ बोलना मेरा उद्देश्य नहीं था। मेरे बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। 

दरअसल, यह मामला मंगलवार को सामने आया था। नरसिंहपुर में भगवत कथा के दौरान तरुण मुरारी बापू ने कहा था जिस व्यक्ति ने जीते-जी देश के टुकड़े करवा दिए, वह राष्ट्रपिता कैसे हो सकता है। वह देशद्रोही है, राष्ट्रपिता नहीं। इसके बाद नरसिंहपुर में पुलिस ने उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें