फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयवर्गीय ने यशोधरा राजे को कहा मुख्यमंत्री: भाजपा नेता बोले- कभी कभी ऊपर से निकलते हैं शब्द...क्या पता वो कह रहे कि ऐसा ही हो...

Wed, 05 Jan 2022 10:39 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मंगलवार को इंदौर पहुंचीं तो भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मुख्यमंत्री की उपाधि दे दी। इतना ही नहीं यहां तक कहा कि कभी कभी मुंह से शब्द ऋषि निकलते हैं जो कहते हैं कि ऐसा ही हो, ऐसा ही हो।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मंगलवार को इंदौर पहुंचीं तो भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मुख्यमंत्री की उपाधि दे दी। इतना ही नहीं यहां तक कहा कि कभी कभी मुंह से शब्द ऋषि निकलते हैं जो कहते हैं कि ऐसा ही हो, ऐसा ही हो। अब यह महज हास्य था या राजनीतिक बयान, इसके मायने अपनी तरह से निकाले जा रहे हैं, लेकिन जो कुछ हुआ उसने पुराने किस्सों को फिर से जीवित कर दिया। 

विज्ञापन


दरअसल इंदौर के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार शाम को खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया इंदौर पहुंचीं थी। वे इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। इसमें अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।  भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भाषण देने आए तो उनकी जुबान फिसल गई। खेल मंत्री यशोधरा राजे को मुख्य अतिथि कहने के बजाय वे मुख्यमंत्री कह गए। इस पर उपस्थित लोग हंसने लगे। बात संभालते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कभी-कभी ऊपर  से शब्द ऋषि निकलते हैं। मेरे मुंह से मुख्यमंत्री निकल गया। क्या पता ऊपर से वो कह रहे हो कि ऐसा ही हो, ऐसा ही हो, ऐसा ही हो। इतना कहने के बाद आयोजन में खूब हास्य बिखरा लेकिन सियासी समीकरण भी टटोले जाने लगे और इसका वीडियो भी वायरल हुआ।

अटकलों के बीच फिसली जुबां के निकाले जा रहे मायने
दरअसल मप्र की राजनीति में कैलाश विजयवर्गीय और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिश्ते किसी से छिपे नहीं है। आएदिन दोनों के बीच की राजनीतिक अदावत सामने आती रहती है और दोनों ओर से इस पर बयान भी दिए जाते हैं। पिछले कुछ समय से मप्र के मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलें भी चल रही हैं और आएदिन ये अटकलें जोर पकड़ती हैं। इन्हीं अटकलों के बीच  मंगलवार को कैलाश विजयवर्गीय के मुंह से यशोधरा राजे को मुख्यमंत्री कहे जाने का वाकया भी जोड़ा जा रहा है और हर कोई इसके अपनी तरह से मायने निकाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें