फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: खेल मंत्री की पहल, पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा पास करने वाले युवाओं को प्रशिक्षण देगा खेल विभाग

Mon, 28 Mar 2022 03:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश का खेल एवं युवा कल्याण विभाग पुलिस आरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण उत्तीर्ण करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए प्रशिक्षण देगा खेल विभाग। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण क्षेत्रों ऐसे युवा और महिलाएं जिन्होंने पुलिस आरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रशिक्षण प्रदान करेगा। खेल विभाग ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की पहल में युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया है। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा खेल विभाग देगा। 
विज्ञापन


विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ती गौड़ मुखर्जी ने बताया कि पुलिस विभाग में आरक्षकों की भर्ती के लिखित परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। अगले चरण में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाएगा। प्रदेश में अधिकांश अभ्यर्थी विशेषकर ग्रामीणों क्षेत्रों के निवासी खेल विधाओं जैसे दौड़, लम्बी कूद, शॉटपुट की सही तकनीक की जानकारी के आभाव में अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ऐसे युवाओं को सही तकनीक और प्रशिक्षण की जानकारी देगा। 

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य की समिति गठित की जाएगी। जिला खेल अधिकारी समिति के सचिव होंगे। समिति अभ्यर्थियों के अभ्यास के लिए स्थान, प्रशिक्षण की व्यवस्था आदि उपलब्ध कराने का निर्णय लेगी। यदि आवश्यक हो तो समिति शॉटपुट, लांग जम्प खेल के लिए स्थान एवं सामग्री के लिए जन-भागीदारी के माध्यम से व्यवस्था कर सकती है।
विज्ञापन


महाविद्यालय और हायर सेकंडरी विद्यालयों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
जिले में अभ्यर्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर जिला स्तरीय खेल परिसर के अतिरिक्त संभागीय मुख्यालयों में स्थित विश्वविद्यालय, जिला मुख्यालयों पर महाविद्यालय, हायर सेकण्डरी विद्यालय के खेल मैदान इस प्रयोजन के लिए चिन्हांकित किए जायेंगे। आवश्यकतानुसार विकासखण्ड मुख्यालय के हायर सेकेण्डरी विद्यालय को भी सम्मिलित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि खेल विधाओं का प्रशिक्षण विश्वविद्यालय के खेल निदेशक, महाविद्यालयों के खेल अधिकारी तथा हायर सेकेण्डरी विद्यालय के पीटीआई के साथ अन्य प्रशिक्षकों द्वारा भी दिया जा सकेगा। प्रत्येक खेल मैदान के लिए प्रशिक्षक को नामांकित कर उनके नाम, पद नाम, ई-मेल एवं मोबाइल नम्बर की सूची तैयार कर जिला स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त होने पर संबंधित को एसएमएस के माध्यम से यह जानकारी दी जाएगी। यदि वे प्रशिक्षण सुविधा का लाभ लेने के इच्छुक हों तो सीधे संबंधित खेल मैदान के प्रभारी प्रशिक्षक से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

31 मार्च तक जारी किए जाएंगे निर्देश
जिलास्तर पर चिन्हांकित खेल मैदान एवं प्रत्येक स्थल के प्रशिक्षण प्रभारी के नाम और अन्य जानकारी संबंधित विभागों तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग को 31 मार्च 2022 तक प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी विभागीय वेबसाइट पर भी प्रदर्शित होगी। प्रशिक्षण में विधाओं के नियम, तकनीक, बैच संख्या, प्रशिक्षण की अवधि आदि की जानकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दी जाएगी। विहित खेल विधाओं की सही तकनीक नियम इत्यादि के संबंध में खेल विभाग द्वारा बेसिक मॉड्यूल तैयार कर विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें