फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: उज्जैन पहुंचे सोनू निगम, महाकाल का किया अभिषेक...अस्पताल के लिए सहयोग राशि देने की जताई इच्छा

Sun, 12 Dec 2021 04:52 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

प्रसिद्ध पार्श्वगायक सोनू निगम उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर पूजन किया। करीब पांच साल बाद सोनू निगम उज्जैन पहुंचे थे। सोनू ने कहा कि वे महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से तैयार हो रहे अस्पताल के लिए सहयोग देना चाहते हैं।
विज्ञापन
भगवान महाकालेश्वर का पूजन अभिषेक करते सोनू निगम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध पार्श्वगायक सोनू निगम शनिवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर पूजन किया। करीब पांच साल बाद सोनू निगम उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि वे महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से तैयार हो रहे अस्पताल के लिए सहयोग देना चाहते हैं।
विज्ञापन


सोनू निगम उज्जैन पहुंचकर सबसे पहले महाकाल मंदिर गए। यहां से पुजारी के साथ गर्भगृह में जाकर महाकाल का अभिषेक पूजन किया। पूजन के बाद वे बाहर आए और मंदिर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। मीडिया से हुई बातचीत में सोनू निगम ने कहा कि मैं महाकाल के दर्शन के लिए आता रहता हूं। इस बार करीब पांच साल बाद उज्जै आया हूं। अभी कोई फिल्म या एलबम नहीं आ रहा है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति से निर्माण कार्यों के संबंध में प्रस्ताव मांगा है ताकि दान देकर इसमें सहयोग कर सकूं। सोनू ने कहा कि महाकाल मंदिर समिति की ओर से बन रहे अस्पताल के लिए सहयोग राशि देंगे। दर्शन पूजन व चर्चा के बाद महाकाल मंदिर समिति ने सोनू निगम का सम्मान किया।

जूनी इंदौर के शनि मंदिर में भी किए दर्शन
उज्जैन से निकलने के बाद सोनू इंदौर भी पहुंचे। यहां रविवार दोपहर को जूनी इंदौर के शनि मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद एयरपोर्ट पहुंचे। जहां वाटरवर्ल्ड के डायरेक्टर सुीनल अग्रवाल ने उनका स्वागत किया और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से उनकी चर्चा करवाई। विजयवर्गीय ने सोनू को पितृ पर्वत आने का न्यौता दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें