फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कार्यक्रम में उड़ी सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी रहे मौजूद

Sun, 14 Jun 2020 02:21 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
विज्ञापन
भाजपा के कार्यक्रम में उड़ी सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सागर जिले में शनिवार को भाजपा द्वारा आयोजित उसकी पार्टी में शामिल होने वाले एक कार्यक्रम में सामाजिक दूरी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

विज्ञापन


राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच इस तरह की घटनाएं लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। सूबे में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 10 हजार से ज्यादा हो गए हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अभी तक 440 से ज्यादा लोगों ने इस वायरस से अपनी जान गंवाई है। 



इससे पहले भी, मध्यप्रदेश में भाजपा नेता द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना की गई थी। दरअसल, इंदौर शहर में भाजपा के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन के अवसर पर राशन वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया था। 
विज्ञापन


इस दौरान जमकर लूटपाट हुई थी और सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। हालांकि, बाद में पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक पर मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें