फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के फैसले पर बोले शिवराज- सत्यमेव जयते, कल सत्य की जीत होगी

Thu, 19 Mar 2020 06:40 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (file photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश संकट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं। सत्यमेव जयते। कल सत्य की जीत होगी। अल्पमत की सरकार गिरेगी। ये न सिर्फ अल्पमत की सरकार है बल्कि जनता को धोखा देने वाली सरकार है। सीएम कमलनाथ ने लोगों को धोखा दिया है। आज अन्याय की पराजय हुई है। संख्याबल हमारे साथ है। नई सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा का किला मजबूत है। 
विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि हम अदालत के निर्णय का स्वागत करते हैं। बहुमत परीक्षण के बाद इस सरकार का अंत हो जाएगा।  वहीं, नेता विपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं। बहुमत परीक्षण में सबकुछ साबित हो जाएगा।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें