फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब बन गए 'एक आम आदमी'

Sat, 15 Dec 2018 02:45 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : @ChouhanShivraj
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार जाने के बाद अपना ट्विटर प्रोफाइल बदल लिया है। मध्यप्रदेश में 13 साल तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने हार के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर कॉमन मैन ऑफ मध्यप्रदेश लिखा है। यानी मध्यप्रदेश का आम नागरिक।

विज्ञापन


एमपी में भाजपा के चुनाव हारने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि शिवराज अब केंद्र में जा सकते हैं। यह भी कहा जा रहा था कि शिवराज 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। शिवराज ने इस्तीफा देने के तुरंत बाद  ट्विटर प्रोफाइल पर लिखा था, 'एक्स चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्यप्रदेश, इंडिया' लेकिन कुछ ही घंटों के बाद शिवराज ने इसे बदलकर 'द कॉमन मैन ऑफ मध्यप्रदेश' कर दिया। बता दें कि प्रदेश में एक पूर्व मुख्यमंत्री का खुद को राज्य का एक आम आदमी लिखना सोशल मीडिया यूजर्स को काफी अच्छा लग रहा है। जिसके कारण यूजर शिवराज के प्रोफाइल पर काफी कमेंट भी कर रहे हैं।  

लेकिन उनके इस ट्वीट से साफ जाहिर होता है कि वह प्रदेश की जमीनी सच्चाई को समझने के बाद एक बार फिर प्रदेश की जमीन पर उतरकर, पार्टी के लिए नई जमीन तैयार करने का काम करेंगे।अपनी हार के बाद उन्होने ट्वीट करके कहा कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर हैं, और यहां की जनता मेरी भगवान। मेरे घर के दरवाजे, आज भी प्रदेश के हर नागरिक के लिए हमेशा खुले हैं, वो बिना कोई हिचकिचाहट मेरे पास आ सकते हैं और मैं हमेशा की तरह उनकी यथासंभव मदद करता रहूंगा।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश में खास बात ये रही कि भाजपा सीटों के लिहाज से भले पिछड़ गई हो लेकिन वोट शेयर के मामले में कांग्रेस से आगे निकल गई। भाजपा को 41 तो कांग्रेस को 40.9 फीसदी वोट मिले हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें