फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा था सात साल का बच्चा, उठा कर ले गया तेंदुआ, मौत

Sun, 23 Feb 2020 01:21 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

धार जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर अमझेरा थाना के भेरू घाट में तेंदुए के हमले में सात साल के बच्चे की मौत हो गई। अनुविभागीय वन अधिकारी राकेश कुमार डामोर ने बताया कि घटना शनिवार-रविवार रात करीब 11 बजे हुई। मृतक की पहचान आनंद के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि शनिवार-रविवार रात आनंद जब अपने परिजन के साथ खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहा था तभी अचानक तेंदुए ने हमला किया और वहां सो रहे आनंद को उठा कर ले गया।

डामोर ने बताया कि बच्चे को तेंदुए के चंगुल से बचाने के लिए परिजन ने शोर मचाया, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। तेंदुए के हमले से बालक के सिर एवं पैर में गंभीर चोट आई थी जिसके कारण उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


डामोर ने बताया कि बाद में तेंदुआ उसके शव को करीब 700 सौ फुट दूर छोड़कर जंगल में चला गया। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले का पंचनामा बनाया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन को चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। और तेंदुए को पकड़ने के लिए इंदौर से बचाव दल बुलाया जा रहा है, ताकि ऐसी घटना की दोबारा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें