फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: उज्जैन में बचत के रुपए कर दिए गायब, प्रबंधक सहित संचालकों पर केस दर्ज

Mon, 01 Nov 2021 11:28 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

जानकारी के मुताबिक यहां फ्रीगंज में श्रीराम दरबार सहकारी साख संस्था का कार्यालय है। कैलाश पिता हीरालाल नामक व्यक्ति ने वर्ष 2018 से संस्था में 100 रुपए प्रतिदिन जमा करवाना शुरू किया।
विज्ञापन
पुलिस ने संस्था प्रबंधक व संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप किसी सहकारी साख संस्था में अपनी बचत जमा करवाने जा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहिएगा। कहीं ऐसा न हो कि आपकी बचत के रुपए ही गायब हो जाए और आपकी बचत कोई और उपयोग कर ले। अगर आपको लगता है कि ऐसा कुछ नहीं होता है तो यह खबर पढि़ए और जानिए कि कैसे एक व्यक्ति को हजारों रुपए की चपत लग गई।

विज्ञापन


मामला उज्जैन का है। जानकारी के मुताबिक यहां फ्रीगंज में श्रीराम दरबार सहकारी साख संस्था का कार्यालय है। कैलाश पिता हीरालाल नामक व्यक्ति ने वर्ष 2018 से संस्था में 100 रुपए प्रतिदिन जमा करवाना शुरू किया। उसे उम्मीद थी कि उसके सौ रुपए रोज की बचत भविष्य में उसके काम आएगी और कुछ जमा पूंजी एकत्र हो जाएगी। डेली कलेक्शन के लिए वह सुधीर पोरवाल को रुपए देता और डायरी में इंट्री हो जाती। उसे भरोसा था कि रुपए सुरक्षित है। 

87 हजार जमा हुए, इंट्री सिर्फ 57 हजार की 
इसी भरोसे पर कुछ माह पहले कैलाश ने चार हजार रुपए का लोन संस्था से लिया और समय पर जमा करवा दिया। इसके बाद पूरा हिसाब जोड़ा तो पाया कि संस्था में उसके करीब 87 हजार रुपए जमा हुए है, लेकिन डायरी देखी तो होश उड़ गए। डायरी में केवल 57 हजार रुपए की इंट्री थी। कैलाश ने इसकी जानकारी ली और सुधीर पोरवाल से का कि रुपए कम कैसे हुए। जवाब संतोषप्रद नहीं मिला और संस्था द्वारा रुपए नहीं लौटाए। कैलाश ने कोर्ट में श्रीराम दरबार साख सहकारी संस्था के खिलाफ वाद दायर किया और कोर्ट ने माधव नगर पुलिस को आदेश दिए कि संस्था के सुधीर पोरवाल, ललिता पोरवाल सहित प्रबंधक के खिलाफ अमानत में खयानत सहित धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाए। इसके बाद पुलिस ने संस्था प्रबंधक व संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें