फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार एसयूवी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ी, चार की मौत, छह घायल

Sat, 25 Sep 2021 05:49 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

एसयूवी में ड्राइवर समेत कुल 14 लोग सवार थे। यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर हुई। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी ज्यादा थी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार एसयूवी सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। एसयूपी में कुल 14 लोग सवार थे। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शनिवार तड़के हुआ हादसा
बता दें कि यह हादसा शनिवार (25 सितंबर) तड़के एनएच-30 पर किटवारिया बाईपास पर हुआ। बताया जा रहा है कि एसयूवी में ड्राइवर समेत कुल 14 लोग सवार थे। गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर हुई। चोरहाता पुलिस थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी ज्यादा थी। 

चार लोगों की मौके पर ही मौत
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 13 वर्षीय बच्ची और 14 साल के लड़के समेत चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जांच में सामने आया कि पीड़ित पक्ष मध्यप्रदेश के रायसेन जिले का रहने वाला है। ये लोग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम स्नान के लिए गए थे और वहां से लौटते वक्त यह हादसा हो गया। इस घटना में छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने संजय गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें