मध्य प्रदेश के रतलाम में पुलिस ने अबतक एक करोड़ की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को धर दबोचा है। पुलिस ने कुलबीर नाम के इस चोर को राजधानी और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान इसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि अमृतसर का रहने वाला कुलबीर सिंह ट्रेन में उन यात्रियों पर नजर रखता था जिनके पास भारी मात्रा में सामान होता था और मौका पाते ही यात्रियों का कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो जाता था। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि 43 वर्षीय सिंह ने अबतक तकरीबन एक करोड़ रुपए के कीमती सामान और नकदी की चोरी की है।
लेकिन लंबे समय की तलाश के बाद पुलिस ने सिंह को इस हफ्ते की शुरुआत में गिरफ्तार कर लिया। कुलबीर सिंह हमेशा से अपना नाम और हूलिया बदलकर प्रीमियम ट्रेन में सफर करता था। ऐसा करना उसकी आदत में शुमार था। जब यात्री शोचालय के लिए और आसपास कुछ सो जाते थे तो वह इस वारदात को अंजाम देता था।