फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: शारीरिक रूप से दिव्यांग तैराक सत्येंद्र ने इंग्लिश चैनल पार कर रचा इतिहास

Mon, 25 Jun 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को दुनिया के सामने सक्षम दिखाने के लिए ग्वालियर एक तैराक ने रविवार को इतिहास रचा दिया। 29 साल के सत्येंद्र सिंह ने शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद इंग्लिश चैनल को पार कर लिया है। वह एक तैराकी रिले टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत के चार पैरा तैराकों ने किसी इंग्लिश चैनल को पार किया है। सत्येंद्र को इंग्लिश चैनल पार करने में 12 घंटे और 26 मिनट का समय लगा।

सबसे हैरानी की बात तो ये है कि सत्येंद्र चल नहीं सकते हैं। वह इंदौर में सरकारी नौकरी करते हैं। इस बड़ी उपलब्धि के लिए सत्येंद्र के साथ अन्य तीन तैराक भी थे। इन चारों ने जून में ही इस उपलब्धी के लिए तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


शारीरिक रूप से अक्षम होने के बाद भी यहां तक पहुंचना सत्येंद्र के लिए बहुत बड़ी बात है। इसके लिए उन्होंने बीते वर्ष मई से ही तैयारी शुरू कर दी थी। उस वक्त उन्होंने 36 किलोमीटर के अरब सागर को पार किया था। जिसमें उन्हें 5 घंटे और 43 मिनट का वक्त लगा था। 

विज्ञापन

अरब सागर में 36 किलोमीटर तक की तैराकी भी कर चुके हैं सत्येंद्र

सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि सत्येंद्र ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्होंने 75 फीसदी दिव्यांगता के बावजूद भी अरब सागर में 36 किलोमीटर तक तैराकी की। सत्येंद्र जानते थे कि वह अपने निचले अंगों का प्रयोग नहीं कर सकते हैं बावजूद इसके वह इंग्लिश चैनल में 36 किलोमीटर डोवर स्ट्रेट तैराकी के लिए तैयार हो गए।

इससे पहले कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के एम रहमान बायदा दुनिया के ऐसे पहले तैराक थे जिन्होंने घुटनों के नीचे के हिस्सों की अपंगता के होते हुए भी जुब्राल्टा की खाड़ी को पार किया था।

25 सितंबर,  2001 को रहमान ने खतरनाक लहरों से लड़ते हुए इस विजय अभियान को पार किया। इसके लिए उन्हें 4 घंटे 20 मिनट का वक्त लगा। इसके अलावा वह एशिया के ऐसे पहले विकलांग तैराक थे जिन्होंने 1997 में इंग्लिश चैनल पार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें