फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: अनूपपुर में सड़क के गड्ढों में डांस कर किया विरोध, कुर्सी डालकर बैठे लोग

Sun, 03 Jul 2022 07:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

लोगों का कहना है कि कपिलधारा कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। बारिश से सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है। विरोध में लोगों ने गड्ढे में डांस किया। 
विज्ञापन
सड़क पर बने गड्ढे का अनोखा विरोध किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में सड़क के बीच बड़े-बड़े गड्ढों का अनोखा विरोध किया गया। लोगों ने गड्ढों में डांस किया और कुर्सियां डालकर बैठे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला अनूपपुर के बिजुरी नगर पालिका अंतर्गत कपिलधारा कॉलोनी का है। लोगों ने बताया कि सालों से मरम्मत नहीं होने के कारण यहां सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश के बाद पानी और कीचड़ जमा हो गया है। लोगों ने अब विरोध का रास्ता अपना लिया है। इसी के मद्देनजर ये विरोध किया गया। लोगों का कहना है कि कपिलधारा कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। बारिश से सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है। इससे इलाके के रहवासियों के साथ-साथ राहगीर भी काफी परेशान हो रहे हैं। 

रहवासी सड़क की मरम्मत कराने और जलनिकासी की मांग को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं। थक-हारकर लोगों ने शनिवार को कपिलधारा तिराहे के पास अनोखा विरोध करने की योजना बनाई। बड़े गड्ढे में कुछ लोग कुर्सी डालकर बैठ गए। वहां मीटिंग की गई। कुछ लोगों ने डांस भी किया। लोगों का कहना है कि सैकड़ों बार विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम किए जाने के बाद नगरपालिका ने सड़क निर्माण का टेंडर भी निकाला था। लेकिन इसके बाद भी ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किया। नगरपालिका में भी कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे परेशान लोगों ने अब विरोध का ये अनोखा तरीका निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें