मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले में लगातार बढ़ रहे हैं। बावजूद इसके लोग सचेत नहीं हो रहे। एक तरफ जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर कहा है कि मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगेगा तो वहीं दूसरी तरफ लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने मशगूल हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक बनाते हुए गो करोना गो पार्टी कर रहे हैं। बता दें कि वीडियो राजधानी भोपाल के हलाली डैम का है। वीडियो में हजारों की संख्या में युवा नजर आ रहे हैं।
राज्य में अगर ऐसे ही लोग लापरवाह हो रहे तो कोरोना संक्रमण पर काबू पाना मुश्किल है। बता दें कि राज्य में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 1869 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 79192 पहुंच गई है। राज्य स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 23992 सैंपलों की जांच की गई। 59850 लोग अभी तक संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 17702 है।
जिलाधिकारी का आदेश, इन चीजों के उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना