फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: भोपाल से अमरगढ़ वाटरफॉल में पिकनिक मनाने आए दोस्तों में एक छात्र की डूबने से मौत

Tue, 28 Jun 2022 11:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के शाहगंज के अमरगढ़ वाटरफॉल में डूबने से एक बीटेक के छात्र की मौत हो गई। मृतक अपने पांच दोस्तों के साथ भोपाल से पिकनिक मनाने शाहगंज आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
झरने में डूबने से बीटेक छात्र की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के शाहगंज के अमरगढ़ वाटरफॉल में डूबने से एक बीटेक के छात्र की मौत हो गई। मृतक अपने पांच दोस्तों के साथ भोपाल से पिकनिक मनाने शाहगंज आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार दीपेश कुमार पुत्र चंद्रकांत उम्र 20 वर्ष मधुवनी बिहार का निवासी था। वह भोपाल के इंद्रपुरी में रहकर टीआईटी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। दीपेश अपने पांच दोस्तों के साथ सीहोर जिले के शाहगंज के पास विंध्याचल पर्वत स्थित अमरगढ़ वाटरफॉल में पिकनिक मनाने गया था। यहां पर नहाने के दौरान दीपेश कुमार शाह का पैर फिसला और वह कुंड के गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। दोस्तों ने कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद  शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  
 
बुदनी एसडीओपी शशांक सिंह ने बताया मृतक छात्र दीपेश शाह पिता चंद्रकांत शाह (20) टीआईटी कॉलेज भोपाल से बीटेक कर रहा था। इंद्रपूरी सी सेक्टर थाना पिपलानी भोपाल में किराए के मकान में रहता था। मूल रूप से थाना लोखा जिला मधुबनी बिहार का निवासी है। कॉलेज पढ़ने वाले अपने दोस्तों के साथ वह पिकनिक मनाने आया था। तभी यह हादसा हुआ। मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें