फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में एक शख्स गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2020 03:15 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, जबलपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और साथ में अभद्र टिप्पणी लिखने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


गोहलपुर थाना निरीक्षक रवींद्र गौतम ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अश्लील टिप्पणी लिखने के लिए परवेज आलम (उम्र करीब 28 साल) पर भादंवि की धारा 292 एवं 504 के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि 12 जुलाई को सरताज आलम नामक व्यक्ति ने परवेज आलम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने प्रधानमंत्री की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील टिप्पणी लिखकर फेसबुक पर अपलोड की है।
विज्ञापन


गौतम ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया और बाद में उसे शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें