फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh News: छतरपुर शहर में घुस आया तेंदुआ, कुत्ते पर हमले का वीडियो हुआ वायरल

Thu, 23 Dec 2021 12:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में तेंदुआ घुस आया है। शहर के पॉश इलाके में उसने कुत्ते पर हमला किया। सीसीटीवी फुटेज में जानवर के तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। वीडियो वायरल हो गया है। 
 
विज्ञापन
तेंदुए का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर के पॉश इलाके में तेंदुआ घुस आया है। स्टेडियम के सामने स्थित चौबे कॉलोनी में गर्ग बिल्डिंग के पीछे तेंदुआ दिखाई दिया है। सीसीटीवी फुटेज में भी जानवर के तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर स्टेडियम के सामने लोकेश गर्ग का घर है। उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे ने गुरुवार सुबह छह बजे वीडियो कैप्चर किया है, उसमें तेंदुआ कुत्ते पर हमला करते दिखाई दे रहा है। लोकेश गर्ग के रिश्तेदार ने बताया कि वन विभाग को सूचना दे दी गई है। उनका कहना है कि यह एक घनी बसाहट है और पॉश कॉलोनी भी। ऐसे में तेंदुए का होना खतरनाक साबित हो सकता है। 
  
लोग घरों में दुबके 
शहर में तेंदुआ होने की खबर बिजली की तरह फैल गई तो इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। तेंदुए के डर से लोग अपने-अपने घरों में दुबके हैं। उन्हें डर है कि कहीं तेंदुआ किसी पर हमला न कर दे। जिस इलाके में तेंदुआ छिपा बैठा था और निकल कर भागा है वहां जमीन और दीवारों पर तेंदुए के पंजे के निशान दिखाई दे रहे हैं। तेंदुए की लोकेशन अभी छतरपुर शहर ही बताई जा रही है। मामले की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और सर्चिंग कर तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। तो वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि वह शहर की ओर गया हुआ है।
विज्ञापन


पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन से मांगी मदद
वन विभाग की टीम अब तक तेंदुए की तलाश और पकड़ने में नाकाम रही है। तेंदुआ पास के गर्ल्स कॉलेज, उत्कृष्ठ स्कूल और नंबर-2 स्कूल के आस-पास झाड़ी, सुनसान सरकारी भवनों में छुपा हो सकता है। मौके पर वन विभाग और नगर पालिका की टीम सर्चिंग कर रही है। वन विभाग ने पन्ना टाइगर रिजर्व मैनेजमेंट को भी तेंदुए की मूवमेंट के बारे में सूचित किया है। उसे पकड़ने में मदद मांगी गई है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें