फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं : एमपी के देवास में सड़क पर ही करनी पड़ी गर्भवती महिला की डिलीवरी, ठेलागाड़ी से लाए घर

Tue, 14 Sep 2021 03:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

मध्यप्रदेश के देवास जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल तब खुली जब महिला को ले जाने के लिए काफी इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नही मिली।
विज्ञापन
देवास में डिलीवरी के बाद गर्भवती महिला को ठेला पर लाते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के देवास में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति कैसी है इसकी बानगी मंगलवार को देखने को मिली। प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल देवास में भर्ती कराई गईं एक गर्भवती महिला को अस्पताल के स्टाफ ने डिलीवरी में समय लगने की बात कही। उसके बाद परिवार वाले उसे डिस्चार्ज करवा लाए। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसे फिर से दर्द शुरू हुआ और महिला को लेकर परिवार वाले कुछ दूर ही चले थे कि असहनीय पीड़ा शुरू हो गई और महिला की डिलीवरी सड़क पर ही करवानी पड़ी।
विज्ञापन


इस दौरान आसपास की महिलाएं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, दाई पहुंच गई थीं जिन्होंने कपड़े के पर्दे किए और डिलीवरी कराईं। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार शिवनगर निवासी पेपाबाई को प्रसव के लिए सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।

डिलीवरी में समय होने की बात कहने के बाद परिजन मंगलवार सुबह उसे डिस्चार्ज कराकर घर ले आए इसके बाद फिर से पेपाबाई को दर्द शुरू हो गया और उसे लेकर अस्पताल जा ही रहे थे कि रास्ते में असहनीय पीड़ा हो गई और त्रिलोकनगर में आसपास की महिलाओं ने साड़ी और चादरों का पर्दा बनाकर डिलीवरी करवाईं। बाद में ठेलागाड़ी पर जच्चा और बच्चा को ले जाया गया। घटना के बाद जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुली क्योंकि महिला को ले जाने के लिए काफी इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें