फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के नाती ने की गर्भवती पत्नी की हत्या, फिर थाने पहुंच कबूला गुनाह

Thu, 29 Oct 2020 10:25 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा के नाती हर्ष शर्मा ने अपनी गर्भवती पत्नी अंशु की हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह पत्नी के अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। हर्ष को अपनी पत्नी अंशु पर शक था कि उसका अपने पूर्व मंगेतर से संबंध है। 

विज्ञापन


आरोपी को किसी ने कॉल पर बताया कि उसकी पत्नी का अभी भी अपने पूर्व मंगेतर से संबंध है। जिसे लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी हर्ष ने अपनी पत्नी अंशु की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद ही थाने पहुंचा और बोला की मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। दोनों की ढाई महीने पहले ही शादी हुई थी। 


लॉकडाउन के दौरान आरोपी ने खाद का व्यापार शुरू किया। उसने मृतिका को बतौर रिसेप्शनिस्ट रखा था। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। इसके बाद से ही दोनों साथ में रह रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस को हत्या की जानकारी मिलते ही उसने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतिका अंशु की मां ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। मां की मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें