फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: 18 जनवरी को राजधानी के 125 से ज्यादा इलाकों में नहीं होगी नर्मदा जल की सप्लाई

Sat, 15 Jan 2022 05:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के कई क्षेत्रों में 18 जनवरी को नर्मदा जल की सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली के काम के चलते शहर में 12 घंटे का शट-डाउन रहेगा। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से जल सप्लाई होगी। 
विज्ञापन
भोपाल के कई क्षेत्रों में 18 जनवरी को नर्मदा जल की सप्लाई रहेगी बाधित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में 18 जनवरी को कई क्षेत्रों में नर्मदा जल की सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली के काम के चलते शहर में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक 12 घंटे का शट-डाउन रहेगा। नगर निगम नर्मदा जलप्रदाय परियोजना के तहत 6.6 केवीएचटी की ऊंचाई बढ़ाने के लिए 18 जनवरी को पोल लगाने का काम करा रहा है, जिसके चलते भोपाल के 125 से ज्यादा इलाकों में पानी सप्लाई बंद रहेगी। दोनों समय पानी न आने से लोगों को परेशानी न हो इसके लिए नगर निगम ने पहले से सूचना जारी कर लोगों को पानी का भंडारण करने की सलाह दी है। हालांकि नगर निगम टैंकरों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में जल सप्लाई करेगा। वहीं 19 जनवरी से नियमित तौर पर पानी की सप्लाई जारी रहेगी। बता दें कि भोपाल शहर के करीब 40 फीसदी हिस्से में नर्मदा जल सप्लाई किया जाता है। 
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
राजधानी भोपाल के जोन- 3, जोन- 6, जोन- 8, जोन- 9, जोन- 10, जोन- 11, जोन- 12, जोन-13, जोन-14, जोन- 15, जोन- 16 और जोन-19 में नर्मदा जल सप्लाई बाधित रहेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें