फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: चॉकलेट का लालच देकर छह साल की मासूम का रेप कर हत्या

Sun, 08 Oct 2017 06:39 AM IST
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में छह साल की बच्ची के साथ पहले बलात्कार किया और फिर नृशंस हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली वारदात से स्थानीय लोग आग बबूला हो उठे और उन्होंने आरोपी युवक को फांसी देने की मांग करते हुए पुलिस थाने तक पैदल मार्च किया।
विज्ञापन


यह मामला जबलपुर से 40 किमी दूर कुंडम थाना क्षेत्र का है। कुंडम में शरद पूर्णिमा की रात एक मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम था। बच्ची भी घर के लोगों के साथ गई थी। तभी आरोपी युवक 26 वर्षीय सुशील दीक्षित उसे चॉकलेट का लालच देकर नजदीक के एक स्कूल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने बच्ची का सिर स्कूल की दीवार पर मारा और सिर ईंट से कुचल दिया। 

पुलिस के अनुसार मृतका के भाई ने आरोपी को उसे साथ ले जाते हुए देख लिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। बाद में बड़ी संख्या में नाराज लोग थाने पहुंचे और उन्होंने सबके सामने आरोपी को फांसी देने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें