पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर रामनगर में शुक्रवार दोपहर को भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष राम सुशील पटेल ने अपने आधा दर्जन से ज्यादा साथियों के साथ परिषद कार्यालय पहुंचकर सीएमओ और पार्षदों के उपर लाडी-डंडों से हमला बोल दिया।
लहुलहान हालत में सीएमओ का रामगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया इसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सीएमओ की स्थिति को गंभीर बताया है।