फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के दौर में मीडिया करें जनता को जागरूक

Mon, 20 Dec 2021 05:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कोरोना ने मध्य प्रदेश के करीब 100 पत्रकारों को असमय काल के ग्रास में समा दिया। इन सभी पत्रकारों पर देव श्रीमाली ने बिछड़े कई बारी बारी शीर्षक से किताब लिखी है। इसका विमोचन मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया। 
विज्ञापन
बिछड़े सब बारी बारी किताब का विमोचन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य ने किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों पर केंद्रित यह पुस्तक फिर न लिखनी पड़े, ऐसे प्रयास हों। तीसरे लहर की आशंका के मद्देनजर मीडिया जागरूकता प्रसार की भूमिका का पुनः निर्वाह करे। प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करना है। यह बचाव का प्रभावी माध्यम है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा के मानसरोवर सभागार में "बिछड़े कई बारी बारी" पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक उन करीब 100 पत्रकारों पर लिखी है, जिनकी कोरोना काल में असमय मौत हो गई। किताब उन पत्रकारों के योगदान पर आधारित है। मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम ने की। आयोजन ग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्थान ने किया। कार्यक्रम में कमलनाथ, संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह पुस्तक के लेखक देव श्रीमाली और सूत्रधार रविंद्र जैन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर भयावह थी। हम गहरी वेदना के दौर से गुजरे हैं। मृत्यु अवश्यंभावी है। जब कोई जाता है तो टीस छोड़कर जाता है। कुछ ऐसे व्यक्तित्व होते हैं, जो सदैव याद आते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें