फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: नेताओं के दबाव में मंदसौर एसपी सुनील पांडे का तबादला, अनुराग सुजानिया होंगे नए एसपी 

Fri, 04 Feb 2022 09:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार ने देर शाम आदेश जारी कर मंदसौर एसपी सुनील पांडे को हटा दिया है। उनकी जगह श्योपुर के एसपी अनुराग सुजानिया को मंदसौर भेजा गया है। माना जा रहा है कि भाजपा नेताओं के दबाव में यह कार्यवाही हुई है। 
 
विज्ञापन
सुनील पांडे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार शाम आदेश जारी कर मंदसौर एसपी सुनील पांडे को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित कर दिया है। पांडे की जगह श्योपुर के एसपी अनुराग सुजानिया अब मंदसौर एसपी होंगे। पांडे ने पिछले दिनों अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया था। उससे सख्ती से पूछताछ में कुछ भाजपा नेताओं के नाम भी सामने आए थे। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि पांडे को भाजपा नेताओं के दबाव में हटाया गया है। सूत्र कहते हैं कि जिस तस्कर पर पांडे ने हाथ डाला है, उन पर प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री का हाथ रहा है। इसके अलावा वह कुछ भाजपा नेताओं का करीबी भी है। सख्त और इमानदार छवि वाले पांडे छह महीने भी मंदसौर में नहीं टिक सके। मंदसौर के नए एसपी अनुराग सुजानिया श्योपुर से पहले टीकमगढ़ और मुरैना में एसपी रहे हैं। उन्हें सत्ता के शीर्ष नेताओं का विश्वस्त अफसर माना जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें