फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: शख्स के पेट से निकला पांच किलो लोहा, 263 सिक्कों के साथ यह सामान निगल गया था

Mon, 27 Nov 2017 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
पेट से निकला पांच किलो लोहा
विज्ञापन
मध्यप्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, वहां के रीवा जिले में एक शख्स के पेट से लोहे का पांच किलो सामान निकाला गया है। इसे वह सबसे छिपकर निगल जाता करता था। जो सामान मिला है उसमें चेन, सिक्के और शेविंग ब्लेड तक शामिल हैं। जिस शख्स के पेट से यह सब निकला उसका नाम मोहम्मद मसूद है, वह सतना जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन


एक साल के बच्चे के गले में फंसी ऐसी चीज, एक्स-रे में देखा तो हैरान रह गए डाक्टर

खबरों के मुताबिक, मसूद का इलाज 18 नवंबर को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में हुआ, वहां वह पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती हुआ था। डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने कुछ टेस्ट और एक्स-रे किए थे जिससे असल परेशानी का पता चला।
विज्ञापन

पेट से क्या-क्या निकला?

प्रतीकात्मक तस्वीर

मसूद के पेट से डॉक्टरों ने 10-12 शेविंग ब्लेड, चार बड़ी सूंई, एक चेन, 263 सिक्के निकाले हैं। इसके अलावा पेट में कांच के कुछ टुकड़े भी मिले थे। मसूद का इलाज छह डॉक्टरों की टीम ने मिलकर किया था। 

रीवा में इलाज के लिए आने से पहले मसूद ने छह महीने तक अपने घर के पास भी इलाज करवाया था, लेकिन वहां असल बीमारी का पता ही नहीं चल पाया था। डॉक्टरों ने बताया है कि मसूद की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं है और वह छिप-छिपकर उन चीजों को निगल जाता।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें