फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: फिर शर्मसार हुई खाकी, महिला कांस्टेबल ने लगाए एडिशनल एसपी पर यौन उत्पीड़न के आरोप

Thu, 23 Nov 2017 12:37 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
पीड़ित महिला कांस्टेबल - फोटो : ani
विज्ञापन
एक बार फिर से खाकी शर्मसार हुई है। एडिशनल एसपी पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस मुख्यालय में तैनात एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जानिए पूरी खबर...
विज्ञापन


घटना मध्य प्रदेश के भोपाल की है। पुलिस मुख्यालय में तैनात एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एडिशनल एसपी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एडीजी कार्यालय में एडिशनल एसपी के खिलाफ सबूत दिए हैं। 
  Bhopal: Woman constable posted at PHQ, alleges sexual harassment by Additional SP Rajendra Verma, says, 'I complained to ADG & submitted videos & audios as proof but she threatened to suspend me.' pic.twitter.com/iePMPfybf1 — ANI (@ANI) November 22, 2017
विज्ञापन



वहीं पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसने एडीजी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और सबूत सौंपे तो उसे निलंबित करने की धमकी दी गई। हालांकि बाद में धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। अतिरिक्त एसपी राजेंद्र वर्मा के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद केस दर्ज किया गया। 

पढ़ें:- पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर किया युवती से रेप, गर्भवती हुई तो... 
  #UPDATE Bhopal: Case registered under section 354 A IPC against Additional SP Rajendra Verma for alleged sexual harassment of a woman constable posted at PHQ — ANI (@ANI) November 22, 2017


महिला ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि अतिरिक्त एसपी राजेंद्र वर्मा करीब तीन माह से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। आए दिन उनकी हरकतें बढ़ती जा रही थीं। पीड़िता के मुताबिक इससे पहले वो एडिशनल एसपी के खिलाफ महिला सेल में भी शिकायत दर्ज करा चुकी है। 
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
अब पीड़िता ने एडीजी के दर पर गुहार लगाई। यहां उसने सबूत भी दिए। जिसमें वीडियो और ऑडियो क्लिप थी। सबूत सौंपने के बाद उसने कहा कि मुझे धमकी दी गई है। जब मैंने शिकायत की तो निलंबित करने की धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पढ़ें:- 36 बिरादरी की पंचायत का तुगलकी फरमान, गैंगरेप के आरोपी को सुनाई अजीबो-गरीब सजा

आपको बता दें कि इससे पहले भी मध्यप्रदेश में रेप के कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में देवास में 13 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और सलवार से दोनों पैर बंधे हुए थे। घटना कन्नौद के सुंद्रेल गांव में हुई। 

बच्ची अपने पिता को खेत पर चाय देने के लिए घर से निकली थी। पिता ने दो दिनों तक बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। कई दिन बाद अर्द्धनग्न अवस्था में बच्ची का शव एक खेत में मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें