फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में डीएसपी को घर में घुसकर मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 May 2019 07:35 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में बुधवार शाम एक युवक ने घर में घुसकर डीएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी। डीएसपी गोरेलाल अहिरवार पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा में पदस्थ थे। किसी पुरानी बात को लेकर उनका आरोपी हिमांशु प्रताप सिंह से विवाद हुआ था। बताया गया है कि हिमांशु उनकी बेटी का फेसबुक फ्रेंड भी है। भोपाल पुलिस ने उसे देर रात विदिशा से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


डीएसपी अहिरवार की पिछले महीने ही बाइपास सर्जरी हुई थी। जिस कारण वे अवकाश पर चल रहे थे। बुधवार शाम करीब 7:15 बजे हिमांशु सिंह उनके घर पहुंचा था। हिमांशु का उनके घर आना-जाना था। हिमांशु और अहिरवार बातचीत कर रहे थे। तभी उनके बीच विवाद होने लगा।

हिमांशु की मां हवलदार: संतोष ने बताया कि अनीता मंडला से अपने पति के साथ पिता को देखने भोपाल आई है। हिमांशु के साथ पिता का क्या विवाद हुआ, कुछ कहा नहीं जा सकता। हिमांशु की मां अर्चना सिंह पुलिस में हवलदार हैं। वे नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहती हैं।
विज्ञापन


हिमांशु के तेज आवाज में बात करने पर अहिरवार की बेटी डॉ. अनीता चौधरी ने उसे टोका और जाने के लिए कहा। इसके बाद हिमांशु बाहर गया और तुरंत लौटकर अहिरवार के पेट पर गोली चला दी। इसके बाद वह फरार हो गया। घर पर अहिरवार के अलावा उनकी बेटी और. अनीता और बहू राखी मौजूद थीं।

अहिरवार को गोली लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। राखी ने अपने पति संतोष चौधरी को फोन कर बुलाया। परिजन उन्हें नर्मदा अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अहिरवार भोपाल के कई थानों में एसआई व थाना प्रभारी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें