फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: होमवर्क नहीं किया तो छात्राओं को डंडे से पीटा, लगवाईं 120 उठक-बैठक

Fri, 29 Nov 2019 09:15 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित एक स्कूल में होमवर्क नहीं करने पर अतिथि शिक्षिका ने छात्राओं को डंडे से पीटा। इतना ही नहीं, उन्होंने छात्राओं से 120 उठक बैठक भी लगवाई। 

विज्ञापन


मारपीट के कारण छात्राओं की हालात इतनी बिगड़ गई कि उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। भर्ती छात्राओं ने अधीक्षिका पर छुआछूत का आरोप भी लगाया है।

जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में शिक्षिका मोना सोनी ने कक्षा सात की छात्राओं को एप्लीकेशन में लिखे जाने वाले मैटर को, याद करने के लिए कहा था। बुधवार को देर शाम शिक्षिका ने छात्राओं से पूछना शुरू किया तो आठ छात्राएं नहीं बता सकीं।

होमवर्क नहीं करने पर हुई पिटाई का मामला शासन स्तर पर पहुंच गया है। जिसके बाद अतिथि शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है। छात्राओं का आरोप है कि इसी बात को लेकर शिक्षिका ने पहले तो छात्राओं को डंडे से जमकर पीटा और उठक-बैठक लगवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें