फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर की रैली पर इंदौर में चले ईंट-पत्थर, चार दिन पहले उज्जैन में भी हुआ था हमला

Tue, 29 Dec 2020 05:33 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
इंदौर: राम मंदिर की रैली पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में राम मंदिर की रैली को लेकर बवाल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां राम मंदिर को लेकर एक रैली निकाली जा रही थी, जिस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में 12 से 15 लोगों के घायल होने की खबर है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही, इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है। गौरतलब है कि 26 दिसंबर को उज्जैन में भी राम मंदिर को लेकर निकाली गई रैली पर हमला किया गया था।

विज्ञापन



 

चंदन खेड़ी गांव में हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर को लेकर धन संग्रह अभियान शुरू किया गया है। इसके मद्दनेजर इंदौर में रैली निकाली गई। जब यह रैली गौतमपुरा क्षेत्र के चंदन खेड़ी गांव में पहुंची तो कुछ लोगों ने रैली के वाहन पर पथराव कर दिया। इस घटना में 12-15 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। साथ ही, हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

चार दिन पहले उज्जैन में भी हुआ था हमला

बता दें कि राम मंदिर के लिए निकाली गई रैली पर उज्जैन में भी हमला हुआ था। यह घटना उज्जैन के बेगमबाग इलाके में हुई थी, जिसमें संघ परिवार के कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया था। दरअसल, 26 दिसंबर को समग्र हिंदू समाज, भाजपा, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर धन संग्रह के लिए उज्जैन में रैली निकाली थी। जैसे ही यह रैली बेगमबाग इलाके में पहुंची तो उस पर पथराव होने लगा। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें