फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: रिसॉर्ट में देर रात तक हो रही थी पार्टी, नशे में चूर युवाओं ने पुलिस से की हाथापाई

Sat, 26 Dec 2020 01:52 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंदौर में ड्रग्स के कारोबार का खुलासा होने के बाद भी नशे की पार्टियां थम नहीं रही हैं। इस बीच पुलिस को देर रात तक बिचौली हप्सी के पास बाईपास पर एडम्स एले रिसॉर्ट में पार्टी होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डीजे बंद करा दिया। इसके बाद नशे में चूर युवा पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए और हाथापाई भी की। 

विज्ञापन

युवती ने पकड़ी पुलिस की वर्दी

जानकारी के मुताबिक, विजय नगर और कनाड़िया पुलिस रिसॉर्ट में पहुंची। इसके बाद नशे में युवक-युवतियां हाथापाई करने लगे। पुलिस ने डीजे बंद कराया तो नशे में चूर एक युवती और कुछ युवकों ने टीआई तहजीब काजी से बदसलूकी की। वहीं, एक युवती ने महिला एसआई की वर्दी पकड़ ली और धौंस देने लगी। पुलिस का कहना है कि पार्टी में 21 साल से छोटे युवा गांजे की सिगरेट पीते मिले। इस मामले में रिसॉर्ट संचालक कमलेश गौड़ के खिलाफ धारा 188 और कोरोना संक्रमण फैलाने का केस दर्ज किया गया है।

लगातार हो रहीं पार्टियां

बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट में यह पार्टी उसी ग्रुप के लोगों ने कराई, जिसने हाल ही में होटल शेरेटन और स्काई लाइन में कोरोना संक्रमण के दौरान पार्टियां रखी थीं। इन पार्टियों में टेक्नो म्यूजिक पर युवाओं को नशे का सुरूर चढ़ाया जाता है। इस पार्टी के लिए 500 से ज्यादा इन्विटेशन बांटे गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

एडीईओ सर्कल समरजीत सिंह ने बताया कि रिसॉर्ट में पार्टी के लिए एक दिन का लाइसेंस लिया गया था। इस मामले में पार्टी आयोजकों से शर्तों का शपथ पत्र ले लिया गया है। पार्टी में एफिडेबिट की शर्तों का उल्लंघन हुआ है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें