फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: इंदौर EoW ने एमपी एग्रो के जिला मैनेजर के घर और दफ्तर पर छापा मारा

Fri, 10 Dec 2021 12:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

2.5 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब संपत्ति मिलने का दावा। धार और इंदौर के साथ ही भोपाल में भी घर होने की पुष्टि। शाजापुर में घर और अस्पताल भी है। 
 
विज्ञापन
EoW के अधिकारी धार में छापे के दौरान जानकारी लेते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा यानी EoW ने एमपी एग्रो के धार जिला प्रबंधक रमेशचंद्र रूपरिया के घर और दफ्तर पर छापे मारे हैं। सूत्रों का दावा है कि रूपरिया के पास 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब संपत्ति मिली है। धार स्थित घर के साथ-साथ रूपरिया के शाजापुर, इंदौर और भोपाल में स्थित मकानों पर भी कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार धार में त्रिमूर्ति नगर में रूपरिया रहते हैं। इसके अलावा इंदौर के आलोक नगर कनाड़िया स्थित घर, भोपाल में चूना भट्टी स्थित चिनार वुडलैंड स्थित घर और शाजापुर में मोहन बड़ोदिया में स्थित घर व अस्पताल पर भी छापे मारे गए हैं। यह सभी रूपरिया की संपत्ति बताई जाती है।  
  
6 टीमों ने एक साथ की कार्रवाई
EoW इंदौर की टीमों ने एक साथ चार शहरों में छह जगह छापे मारे। सूत्रों का दावा है कि रमेशचंद्र ने नौकरी के दौरान बेहिसाब संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने कई प्रॉपर्टी बनाई और इन्वेस्टमेंट भी किए हैं। सर्चिंग जारी है। EoW को बैंक लॉकर और कैश-ज्वैलरी भी मिली है। इसका आकलन किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें