फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: टीकमगढ़ में जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने वाले पति का उसकी ही पत्नी ने प्राइवेट पार्ट काटा

Wed, 15 Dec 2021 02:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

मध्य प्रदेश के टीकगमढ़ में पत्नी से जबरदस्ती करना पति को महंगा पड़ा। पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिससे युवक लहुलूहान हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश कर रहे पति का प्राइवेट पार्ट उसकी ही पत्नी ने काट दिया। अत्यधिक दर्द होने पर युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


मामला जिले के जतारा थाना क्षेत्र में रामनगर गांव का है। रामनगर के विनोद राजपूत की दो साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उनमें विवाद रहने लगा। दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। कुछ दिन पहले दोनों का समझौता हुआ और दोनों साथ रहने लगे थे। 7 दिसंबर को विनोद ने अपनी पत्नी से जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की, जिसका पत्नी ने विरोध किया। पति नहीं माना तो पत्नी ने हंसिए से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें