फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: हर घर तिरंगा अभियान के जवाब में कांगेस का तिरंगा सम्मान महोत्सव मनाने का एलान

Sat, 06 Aug 2022 11:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस में तिरंगे पर सियासत हो रही है। हर घर तिरंगा अभियान के जवाब में कांग्रेस तिरंगा सम्मान महोत्सव बनाने का एलान किया है।
विज्ञापन
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी आजादी की हीरक जयंती वर्ष पर आदिवासी क्षेत्रों में तिरंगा सम्मान महोत्सव एवं पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन करेगी। 9 अगस्त से 15 अगस्त आयोजित किए जाने वाले इस तिरंगा महोत्सव व पदयात्रा की शुरुआत मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आदिवासी बलिदानी वीर टंट्या भील की जन्मभूमि इंदौर के पातालपानी से करेंगे।
विज्ञापन


कमलनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में कमलनाथ इंदौर में आदिवासी बलिदानी नेता टंट्या भील की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर तिरंगा सम्मान महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। वहीं 9 से 15 अगस्त तक संभागीय शहरों में होने वाले कार्यक्रमों में तिथिवार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि 9 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पातालपानी (इंदौर), 10 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ग्वालियर, 11 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया सागर, 12 अगस्त को चंबल संभाग में सुरेश पचौरी और शहडोल संभाग में राज्यसभा सांसद राजमणी पटेल, 13 अगस्त को रीवा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया और उज्जैन में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, 14 अगस्त को जबलपुर में विवेक तन्खा और इंदौर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह आजादी के हीरक जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन


वहीं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भोपाल में और सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।  वहीं विभिन्न जिला, शहर एवं ब्लॉकों में, गांव, कस्बों में कांग्रेस कमेटियों द्वारा तिरंगा सम्मान महोत्सव एवं पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें