फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: IAS वरदमूर्ति ने छोड़ी नौकरी, तीन माह का वेतन जमा कराकर काम करना बंद कर दिया

Fri, 03 Jun 2022 01:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश खनिज निगम के कार्यकारी निदेशक आईएएस अफसर वरदमूर्ति मिश्रा ने नौकरी छोड़ दी है। मिश्रा ने शासन से अपना स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन स्वीकृत होने से पहले ही तीन माह का वेतन जमा करा दिया और ऑफिस में काम बंद कर दिया।
विज्ञापन
वरदमूर्ति मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में खनिज निगम के कार्यकारी निदेशक आईएएस अफसर वरदमूर्ति मिश्रा ने नौकरी छोड़ दी है। मिश्रा ने शासन से अपना स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन स्वीकृत होने से पहले ही तीन माह का वेतन जमाकर ऑफिस में काम बंद कर दिया। मिश्रा ने नौकरी छोड़ने का कारण निजी बताया है।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश खनिज निगम में कार्यकारी निदेशक पद पर पदस्थ मिश्रा को फरवरी 2022 में ही आईएएस अवॉर्ड हुआ था। 2014 बैच के अधिकारी मिश्रा ने बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग को अपना स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन दिया और गुरुवार को ऑफिस में काम करना बंद कर दिया। मिश्रा ने नौकरी छोड़ने का कारण निजी बताया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से उनका आवेदन स्वीकृत होने  तक काम करने को कहा गया, लेकिन मिश्रा ने तीन माह का करीब साढ़े पांच लाख रुपया जमा कराकर ऑफिस में काम करना भी बंद कर दिया है। अभी शासन स्तर पर उनका स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन स्वीकार नहीं हुआ है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें