फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के नेता भी स्वीकार करते हैं कि कमलनाथ तो सोने की चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए हैंः नरोत्तम मिश्रा

Mon, 12 Oct 2020 05:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ दिए गए बयान पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि गुर्जर सही कह रहे हैं कि कमलनाथ जी तो सोने की चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि क्या गरीब पैदा होना गुनाह है? क्या विनम्र मुख्यमंत्री होना गुनाह है?

विज्ञापन


जानिए क्या था मामला
कांग्रेस नेता ने कहा था कि मान लीजिए कमलनाथ दूसरे बड़े उद्योगपति हैं, वो शिवराज सिंह चौहान की तरह भूखे नंगे नहीं हैं। शिवराज सिंह चौहान के पास पहले पांच एकड़ की जमीन हुआ करती थी लेकिन अब उनके पास हजारों एकड़ में जमीन है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के खून पीने का काम किया, इसलिए आज इतनी जमीन के मालिक हैं। अब इस बयान को लेकर बीजेपी के कई नेता हमलावर हैं।

वहीं इस पर सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पलटवार करते हुए कहा कि हां, मैं भूखे-नंगे परिवार से हूं, इसलिए उनका दुख-दर्द समझता हूं। शिवराज ने ट्वीट कर दिनेश गुर्जर की बात का जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि हां मैं गरीब हूं इसलिए गरीब बेटे-बेटियों को मामा बन पढ़ाता हूं। गरीब हूं इसलिए गरीब मां-बाप की बेटियों का कन्यादान करता हूं। गरीब हूं, इसलिए हर गरीब का दर्द समझता हूँ और प्रदेश को समझता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें