मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण वर्चुअल सुनवाई का निर्णय लिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि आठ अप्रैल से 24 अप्रैल तक सूचीबद्ध सभी मामलों की सुनवाई वर्चुअल तरीके से होगी।
हाईकोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार मुख्य न्यायाधीश द्वारा अलग-अलग बेंच निर्धारित होंगे। वहीं काउंटरों के माध्यम से नई याचिकाएं दायर की जाएंगी। इसके लिए वकीलों को भीड़ नियंत्रित कर काउंटर में उपस्थित रहेंगे।
किसी विशेष बेंच के समक्ष सूचीबद्ध होने वाले मामलों की संख्या संबंधित बेंच द्वारा तय की जाएगी। मामले की तत्काल सूची के लिए उल्लेख पर्ची न्यायिक रजिस्ट्रार के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ ही अदालत में अधिवक्ताओं से भीड़ से बचने की अपील की गई है।