फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: हेड कांस्टेबल को मार कर दफनाया, 12 लाख के लेन-देन के चक्कर में हत्या का शक

Thu, 23 Sep 2021 10:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में हेड कांस्टेबल की कथित हत्या का मामला सामने आया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश पुलिस के एक प्रधान आरक्षक की हत्या कर दी गई। 46 वर्षीय हेड कांस्टेबल विजय बघेल को कुछ लोगों ने मार कर दफना दिया। बताया गया है कि 12 लाख रुपये के लेन देन के चक्कर में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


सिवनी पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गुरुवार को जिले के बम्होडी सैलुआ क्षेत्र में जेसीबी से खुदाई कर हेड कांस्टेबल विजय बघेल का शव निकाला गया। एक अधिकारी ने बताया कि बघेल का तबादला हाल ही में पड़ोसी छिंदवाड़ा जिले के चांद पुलिस थाने में किया गया था। मंगलवार को उनके परिजनों ने उनके लापता होने की शिकायत की थी।

छिंदवाड़ा के चौराई क्षेत्र के एसडीओपी पीएस बालरे ने बताया कि मृत पुलिसकर्मी सिवनी जिले के जैतपुर गांव का रहने वाला था। बघेल के लापता होने के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ में पता चला कि उनकी हत्या कर सिवनी में दफना दिया है। आरंभिक जांच के अनुसार बघेल ने किसी को 12 लाख रुपये उधार दिए थे। इसी के लेनदेन को लेकर हत्या का शक है। मामले की आगे जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें