मध्य प्रदेश सरकार ने एक साल पूरा होने के अवसर पर अगले चार सालों के लिए विकास का रोड मैप जारी किया। इस अवसर पर पुरानी विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और राज्य के सीएम कमलनाथ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विजन टू डिलीवरी मैप नामक इस रोड मैप में यह बताया गया है कि राज्य के विकास की गाड़ी अगले चार साल में किस तरह आगे बढ़ेगी। इस मौके पर सीएम कमलनाथ ने कहा कि, बीते एक साल में खाली खजाने के साथ विकास कार्य करना चुनौती भरा रहा।