मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज हो गया। गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कसाना और बृजेंद्र प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल, हरदीप सिंह डंग, महेंद्र सिंह सिसोदिया, अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. मोहन यादव और राज्यवर्धन सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
इसके बाद भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, रामकिशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिरिराज डंडोदिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज 28 मंत्रियों को शपथ दिलाईं हैं। इनमें 20 कैबिनेट मंत्री और आठ राज्य मंत्री शामिल हैं।
मध्यप्रदेश में शिवराज चौहान की सरकार बनाने के 100 दिन बाद आज शिवराज कैबिनेट का विस्तार किया गया। इस दौरान 28 लोगों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जैसा कि पहले से कहा जा रहा था शिवराज कैबिनेट के विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा दिखाई दिया।
शिवराज कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो चुका है। राष्ट्रगान के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह की औपचारिक समाप्ति हो गई ।
ओपीएस भदौरिया शिवराज कैबिनेट में मंत्रीपद की शपथ ले रहे हैं। भदौरिया सिंधिया समर्थकों में से एक हैं।
पोहरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सुरेश धाकड़ ने मंत्रीपद की शपथ ली। 10 मार्च 2020 को विधायक पद से दिया था इस्तीफा।
गिरिराज डंडोतिया ने भी शिवराज कैबिनेट में मंत्रीपद की शपथ ली।
रामकिशोर कांवरे मंत्रीपद की शपथ ले रहे हैं। ये शिवराज सरकार में आदिवासी चेहरा हैं।
रामखेलावन पटेल मंत्रीपद की शपथ ले रहे हैं। कुर्मी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। अमरपाटन विधासभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए हैं।
इंदर सिंह परमार ने मंत्रीपद की शपथ ली। शिवराज सरकार में नए चेहरे के रूप में शामिल हो रहे हैं इंदर सिंह परमार।
ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से विधायक भारत सिंह कुशवाहा ने मंत्रीपद की शपथ ली। शिवराज सरकार में युवा चेहरा हैं कुशवाहा।
नरसिंहगढ़ विधानसभा से दो बार विधायक रहे राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने मंत्रीपद की शपथ ली।
उषा ठाकुर मंत्रीपद की शपथ ले रही हैं। महू विधानसभा से विधायक हैं। कैलाश विजयवर्गीय के विरोधी खेमे से आती हैं। इंदौर की कद्दावर नेता मानी जाती हैं।
प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंत्रीपद की शपथ ली। तोमर सिंधिया परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। तोमर कमलनाथ सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं।
महेंद्र सिंह सिसोदिया मंत्रीपद की शपथ ले रहे हैं। बमोरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं।
सांची विधानसभा से पूर्व विधायक और कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे प्रभुराम चौधरी ने मंत्रीपद की शपथ ली।
इमरती देवी मंत्रीपद की शपथ ले रही हैं। ये भी कट्टर सिंधिया समर्थक मानी जाती हैं। कमलनाथ सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं। डबरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं।
विश्वास सारंग मंत्रीपद की शपथ ले रहे हैं। 2013 में शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं। नरेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
बृजेंद्र सिंह यादव मंत्रीपद की शपथ ले रहे हैं। ये कट्टर सिंधिया समर्थक माने जाते हैं।
एंदल सिंह कसाना ने मंत्रीपद की शपथ ली।
भूपेंद्र सिंह मंत्रीपद की शपथ ले रहे हैं। 2009 में सागर सीट से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। 2013 की शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
यशोधरा राजे सिंधिया ने शपथ ली। यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी विधानसभा से विधायक हैं।
हरसूद विधानसभा से सात बार विधायक रहे विजय शाह ने मंत्रीपद की शपथ ली।
रहली विधानसभा सीट से गोपाल भार्गव ने मंत्रीपद की शपथ ली।
राजभवन में राष्ट्रगान के साथ ही शपथ ग्रहण की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए राजभवन पहुंच चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक यह साफ हो गया है कि कुल 28 मंत्री शिवराज मंत्रिमंडल में शपथ लेंगे। इसमें 20 कैबिनेट मंत्री होंगे और आठ राज्यमंत्री होंगे। बताया जा रहा है कि शिवराज कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों का दबदबा होगा।
राजभवन में कैबिनेट विस्तार की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के दिग्गज नेता पहुंचने लगे हैं।
हरदीप सिंह डंग
बिसाहूलाल सिंह
एंदल सिंह कंसाना
राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव
महेंद्र सिंह सिसोदिया
प्रभुराम चौधरी
इमरती देवी
प्रद्युम्न सिंह तोमर
ओपीएस भदौरिया
गिरिराज दंडोतिया
सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा)
बृजेंद्र सिंह यादव
कैबिनेट विस्तार में संभावित नामों की सूची को देख कर लगता है कि सिंधिया की पूरी मांग मान ली गई है। उन्होंने पार्टी को जितने भी नाम सुझाए थे, सभी को स्वीकार लिया गया है।
गोपाल भार्गव- रहली
भूपेंद्र सिंहइंदर सिंह परमार
राम किशोर कामवरे
रामखिलावन पटेल
यशोधरा
विजय शाह
भूपेंद्र सिंह
विश्वास
सारंग
मोहन यादव
जगदीश देवड़ा
गिरीश गौतम
अरविंद भदौरिया
उषा ठाकुर
भरत सिंह कुशवाहा
नंदिनी मरावी
गोपाल भार्गव