मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में ट्रेन पटरी से उतर गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पटरी से मालगाड़ी उतरी है। खबर यह भी है कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर भारी जाम लग गया है। स्थानीय प्रशासन हालातों पर काबू पाने की भरसक कोशिश कर रहा है।
मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। यह भी पता नहीं चल सका है कि इस हादसे में जान-माल की कोई हानी हुई है, या नहीं।
हादसे के बाद से इलाके सनसनी फैल गई है और लोग दहशत हैं।
Madhya Pradesh: Goods train derails in Hoshangabad; resulting in huge traffic at nearby NH-69 pic.twitter.com/ojR02WDZ0G
— ANI (@ANI_news) January 20, 2017