फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: प्रेमिका ने दूल्हे को सबके सामने जड़ा थप्पड़, दुल्हन पक्ष ने तोड़ी शादी

Sat, 07 Dec 2019 12:06 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक दूल्हे के घर जाकर प्रेमिका ने उसे बाहर बुला सबके सामने थप्पड़ मारते हुए खूब भला-बुरा कहा। इसके बाद युवती थाने पहुंची और प्रेम प्रसंग में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। यह खबर जैसे ही मैरिज हाउस में मौजूद दुल्हन पक्ष को लगी, वे शादी तोड़ते हुए अपनी बेटी को लेकर घर चले गए। 

विज्ञापन


बताया गया कि शहर के चौबे कॉलोनी के रहने वाले युवक की एक मैरिज हाउस में शादी होनी थी। मैरिज हाउस में दूल्हे और दुल्हन के परिवार वाले भी मौजूद थे। वहीं, दूल्हा बारात के लिए घर पर तैयार हो रहा था। इसी दौरान युवती दूल्हे के घर पहुंची और उसे बाहर बुलाकर सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया और साथ ही काफी भला-बुरा कहा। 

युवती ने पुलिस को सूचना दी पर अपना नाम नहीं बताया
पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ एक लड़की शिकायत करने थाने जरूर आई थी। लेकिन बिना शिकायत और अपना नाम पता बताए लौट गई। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच पिछले पांच सालों से प्रेम संबंध थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें