फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: जनरल नरवणे दो दिन के लिए भोपाल दौरे पर, सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लेंगे

Thu, 20 Jan 2022 02:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सेना प्रमुख जनरल एमएम नवरणे दो दिन की यात्रा पर भोपाल आए हैं। वे यहां ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान वे सैनिकों और कमांडरों से भी बात करेंगे। 
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे दो दिन की ऑफिशियल यात्रा पर गुरुवार को भोपाल पहुंचे। वे यहां ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही सैनिकों व कमांडरों से भी उनकी तैयारियों और फॉर्मेशन पर बात करेंगे। 
विज्ञापन


भारतीय सेना के एडीजी-पीआई ने सोशल मीडिया पर जनरल नरवणे के भोपाल दौरे की जानकारी दी है। इससे कुछ दिन पहले जनरल नवरणे ने महू छावनी स्थित मिलिट्री कॉलेज आफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (एमसीटीई) में क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लैब की स्थापना की थी। इस लैब की स्थापना में भारतीय सेना की मदद राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय ने की है। इस संस्थान में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस पर अनुसंधान और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी किए जाएंगे। हाल ही में जनरल नवरणे महू में इस लैब का दौरा करने पहुंचे थे। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली थी। सैन्य संचार की उत्कृष्ट तकनीक का प्रशिक्षण केंद्र माने जाने वाले एमसीटीई संस्थान में इस केंद्र को स्थापित करना सेना का महत्वपूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन



 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें