फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: अवैध शराब के कारोबार को लेकर भोपाल के छोला मंदिर इलाके में गैंगवार, तलवारें चली, फायरिंग भी हुई

Thu, 18 Nov 2021 03:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में दो गुटों के बीच गैंगवार हुआ। इस दौरान तलवारें चली। फायरिंग भी हुई। बुधवार रात की इस घटना में छह से अधिक लोग जख्मी हैं। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में अवैध शराब बेचने और अवैध कॉलोनियां काटने के मामले में गैंगवार हो गई। दोनों पक्ष बुधवार रात को आपस में भिड़ गई। इस दौरान तलवारें चली। फायरिंग भी हुई। करीब छह लोग घायल हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


छोला थाना प्रभारी अनिल मौर्य के अनुसार विक्की सरदार और शत्रु कुचबंदिया पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन दोनों के ही गुट अवैध धंधों में लिप्ट हैं। जमीनों के विवाद सुलझाने का काम भी करते हैं। इन्हीं को लेकर दोनों की पहले भी झड़प हुई है। पिछले सालभर में इनके मादक पदार्थों के अवैध धंधे पर रोक लग गई है। तब से ही इलाके में दबदबा बनाए रखने के लिए दोनों उलझते रहे हैं। 

क्या हुआ बुधवार रात
विक्की सरदार को शत्रु, दिनेश, सुरेंद्र, राहुल ने रोका और मारपीट शुरू कर दी। इसका पता चला तो विक्की के समर्थक भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। तलवार लगने से विक्की गंभीर घायल हो गया। अजय कुचबंदिया ने बताया कि विक्की और उसके साथियों ने घर में घुसकर हमला किया था। फायरिंग भी की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें