फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: अस्पताल के शव गृह में आपत्तिजनक स्थिति में लड़कियों संग मिले कर्मचारी, लाशों के बीच बना रहे थे संबंध

Thu, 18 Mar 2021 01:29 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल के मुर्दाघर में आपत्तिजनक स्थिति में मिले कर्मचारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। दरअसल इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल के कुछ कर्मचारी लड़कियों संग शव गृह में मंगलवार रात आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

विज्ञापन


इस मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोग मुर्दाघर के एक कमरे में शव रखने के लिए पहुंचे। यहां उन लोगों ने कई लड़के-लड़कियों को आधे-अधूरे कपड़ों में पाया। ऐसे में कमरे से बाहर निकलते वक्त उन लोगों ने कर्मचारियों की लड़कियों संग तस्वीरे ले लीं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

बताया जा रहा है कि जब शव रखने गए लोगों ने लड़के-लड़कियों को टोका तो उन्होंने कहा कि तुम्हें इससे क्या मतलब। यहां से जाते हो कि नहीं या फिर हम बताएं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और आरोपी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन


यहां हैरानी की बात यह रही कि इस घटना की तस्वीरें वायरल होने से पहले इस बात की जानकारी ना तो प्रबंधन को थी और ना ही किसी  कर्मचारी को। बता दें कि महाराजा यशवंतराव अस्पताल ने शव गृह की देखरेख का ठेका एक निजी कंपनी को दे रखा है। इस घटना के बाद अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने आपत्तिजनक हरकत करने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। साथ ही कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

वहीं, फोटो वायरल वालों का कहना है कि कंपनी के कर्मचारी ही शव गृह में रात को लड़कियां लेकर आते हैं। मुर्दा घर होने के चलते यहां ज्यादा कोई आता जाता नहीं है। इसलिए इन लोगों ने इस जगह को सेक्स रैकेट का अड्डा बना रखा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें