फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से किया वादा- बनूंगा तारणहार

Wed, 24 Oct 2018 08:53 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। राजनीतिक दल वादों और घोषणाओं की झड़ी लगाने में जुट गए हैँ। मंदसौर गोलीकांड के बाद से ही प्रदेश सरकार किसानों की नाराजगी झेल रही। मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी अभियान के दौरान मरहम लगाते हुए किसानों के हितों की रक्षा की बात की है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान वादों की झड़ी लगाई। शिवराज ने कहा, "किसानों से आज यही कहना चाहूंगा कि जब तक जिंदा हूं किसी भी प्रकार का संकट हो आपको पार लेकर जाऊंगा। उन्होंने कहा कि हमने यह पहले भी किया और आगे भी करते रहेंगे।" 

राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के युवराज ने न गांव की गलियां देखीं न उन्हें खेती का ज्ञान है और बातें करते हैं किसान की। खुद अमेठी में कुछ किया नहीं और यहां आकर कहते हैं मेड इन चित्रकूट और मेड इन छिंदवाड़ा बनाऊंगा। 
विज्ञापन


भाजपा के गढ़ मालवा क्षेत्र में राजनीति पिछले एक साल में खासतौर पर मंदसौर में गोलीबारी की घटना के बाद काफी हद तक बदल गई है। 

पिछले साल जून में छह किसानों की मौत हो गई थी जब पुलिस ने बेहतर कीमतों की मांग कर रहे किसान प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दी थीं। सूखे से प्रभावित इस क्षेत्र में किसानों की आत्महत्या के कई मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


इस चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में भाजपा खुद को सहज महसूस नहीं कर रही है। वहीं कांग्रेस भी इस बार बाजी पलट देने की उम्मीद में है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें