मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान की गहमागहमी के बीच मतदान केंद्रों के बाहर चुनाव चिन्ह दिखाने जाने का मुद्दा भी तूल पकड़ रहा है। इसे लेकर नेताओं की ओर से सफाई का दौर भी जारी है। ऐसा ही कुछ ही कांग्रेस नेता कमलनाथ के साथ जिन्होंने मतदान बूथ के बाहर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह दिखाया।
इसे लेकर जब कमलनाथ से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं पहले ही अपना वोट डाल चुका हूं। जब लोगों की मौजूदगी में मीडिया ने मुझसे पूछा कि आपने किसे वोट दिया है तो मैंने उन्हें अपना पंजा दिखा दिया। इसके अलावा मैं और क्या कर सकता था? क्या कमल दिखाता?
बता दें कि आज मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। सीए शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस नेता कमलनाथ सहित दिग्गज नेताओं ने वोट डाले। हालांकि मतदान की रफ्तार कुछ धीमी है और कई जगहों पर ईवीएम खराबी की शिकायत भी मिली है। इन सबके बीच नेताओं के बयान भी चर्चा में आ रहे हैं।