Shivraj KamalNath and Jyotiraditya
- फोटो : PTI
कमलनाथ ने आज मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे। इस दौरान एक खास नजारा दिखा जिसने बताया कि बड़े नेताओं के बीच सहजता, सौहार्द और विनम्रता अब भी कायम है।
कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे। वह मंच पर कांग्रेस और दूसरे दलों के नेताओं से साथ बैठे हुए थे। मंच पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ भी मौजूद थे। इन दोनों नेताओं ने शिवराज का हाथ उठाकर जनता के सामने अभिवादन किया। शिवराज ने भी पूरे जोश के साथ दोनों हाथ उठाकर इसका जवाब दिया। शिवराज इन दोनों नेताओं से कुछ कहते हुए भी नजर आए।
बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा-कांग्रेस में जमकर शब्दों के बाण चले थे। शिवराज सिंह ने जहां प्रचार के दौरान कांग्रेस को निशाने पर लिया था वहीं कमलनाथ ने भी तीखी बयानबाजी का कोई मौका नहीं छोड़ा था। लेकिन आज मंच पर सभी शिकवे दूर हो गए। सिंधिया, कमलनाथ और शिवराज ने एक साथ हाथ उठाकर बताया कि चुनाव के साथ ही पुरानी बयाबाजियों का दौर भी खत्म हो गया है।