भाजपा ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 177 नाम हैं। अहम बात ये है कि पार्टी ने 25 से ज्यादा मौजूदा विधायकों को बेटिकट कर दिया है। इनमें चार मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं।
ग्वालियर पूर्व से माया सिंह, रामपुर बघेलान से हर्ष सिंह और रायसेन से 7 बार विधायक रहे गौरी शंकर शेजवार को टिकट नहीं मिला है। पार्टी की महिला विधायकों में से करीब 6 विधायकों के नाम आज शामिल सूची में से साफ हैं। विदिशा से विधायक और सरकार में मंत्री सूर्य प्रकाश मीणा का टिकट काटकर मुकेश टंडन को मौका दिया गया है। सूर्य प्रकाश का नाम पहले से ही खराब प्रदर्शन के चलते टिकट कटने वाले विधायकों की सूची में माना जा रहा था। चंदला सीट से आरडी प्रजापति की जगह राजेश प्रजापति को मौका दिया गया है।
इसके अलावा भाजपा का दामन थामने वाले 3 निर्दलियों को भी पार्टी ने टिकट का तोहफा दिया है। सिवनी से मुनमुन सेन, सीहोर से सुदेश राय और झाबुआ से कल सिंह भावर को टिकट दिया गया है।
मध्यप्रदेश में नामांकन की प्रक्रिया भी आज से शुरू हो गई है जो 9 नवंबर तक चलेगी।
देखिए किसका कटा टिकट
1)सबलगढ़ -- मेहरबान सिंह रावत का टिकट कटा, सरला रावत को मिला
2) सुमावली -- सत्यपाल सिंह का टिकट कटा, बसपा से आए अजबसिंह को मिला
3) ग्वालियर पूर्व से -- मंत्री माया सिंह का टिकट कटा, सतीश सिकरवार को मिला
4) सेवढ़ा - प्रदीप अग्रवाल का टिकट कटा, राधेलाल को मिला
5) गुना -- पन्ना लाल शाक्य का टिकट कटा, गोपीलाल जाटव को मिला
6) अशोकनगर -- गोपीलाल जाटव के बदले लड्डू राम कोरी
7) सुरखी - पारूल साहू का टिकट कटा, सुधीर यादव को मिला
8) टीकमगढ़ - केके श्रीवास्तव का टिकट कटा, राकेश गिरी को मिला
9) पृथ्वीपुर -- अनीता नायक का टिकट कटा, अभय यादव को मिला
10) छतरपुर -- ललिता यादव मंत्री यहां से बदला, अर्चना सिंह को मिला
11) मलहरा से -- रेखा यादव का टिकट कटा, ललिता यादव को मिला
12) हटा -- उमा खटीक का टिकट कटा, पीएल टंटवे
13) गुन्नौर -- महेन्द्र सिंह का टिकट कटा, राजेश वर्मा को मिला
14 ) रामपुर - हर्ष सिंह ( मंत्री) टिकट कटा, विक्रम सिंह को मिला
15 ) सेमरिया - नीलम मिश्रा का टिकट कटा, के पी त्रिपाठी को मिला
16 ) त्यौथर --रमाकांत तिवारी का टिकट कटा, श्यामलाल द्विवेदी को मिला
17 ) देवसर --राजेन्द्र मेश्राम का टिकट कटा, सुभाष वर्मा को मिला
18 ) जयसिंहनगर -- प्रमिला सिंह का टिकट कटा, जयसिंह को मिला
19 ) जैतपुर - जयसिंह मरावी का टिकट कटा, मनीषा सिंह को मिला
20 ) बांधवगढ़ -- ग्यान सिंह का टिकट कटा, शिवनारायण सिंह को मिला
21) बहोरीबंद - प्रभात पांडे का टिकट कटा, प्रणय पांडे को मिला
22) साहपुरा -- गंगाबाई धुर्वे की जगह मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे
23) जुन्नारदेव -- नाथन शाह की जगह आशीष ठाकुर
24 ) आमला -- चैतराम मानेकर की जगह योगेश
25 ) घोड़ाडोंगरी -- सज्जन सिंह उनके की जगह गीताबाई
26 ) सांची -- गौरशंकर शेजवार मंत्री की जगह बेटे मुदित
27 ) विदिशा -- शिवराज सिंह की जगह मुकेश टंडन
28 ) आष्टा -- रंजीत सिंह गुनवान की जगह रघुनाथ मालवीय
29 ) बागली -- चंपालाल देवड़ा की जगह पहार सिंह
30 ) मांधाता -- लोकेन्द्र सिंह तोमर की जगह नरेन्द्र सिंह तोमर
31) महेश्वर -- मेव राजकुमार की जगह भूपेन्द्र आर्य
32) सेंधवा -- रतनसिंह रावजी आर्य की जगह अंतर सिंह आर्य
33) सरदारपुर -- वेलसिंह भूरिया की जगह संजय बघेल
34) धरमपुरी -- कालूसिंह ठाकुर की जगह गोपाल कनोजे
35 ) घटिया -- सतीश मालवीय की जगह अशोक मालवीय
36 ) रतलाम ग्रामीण -- मथुरालाल की जगह दिलीप मकवाना
37 ) सैलाना --संगीता चारेल की जगह नारायण मेडा
38 ) मनासा -- कैलाश चावला की जगह माधव मारू