सतना में पीड़ित व्यक्ति की गुदा से निकाले गए स्टील ग्लास को दिखाते हुए डॉक्टर
- फोटो : ANI
सतना में एक चौंकाने वाली घटना में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर एक बुजुर्ग व्यक्ति के शरीर से एक स्टील का ग्लास निकाला। पीड़ित व्यक्ति एक गरीब किसान है और उनकी उम्र करीब 60 साल है। उन्हें शरीर के निचले हिस्से में गंभीर दर्द की शिकायत पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
समाजार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट से स्टील का ग्लास निकाला गया है। अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग व्यक्ति ने एजेंसी को बताया कि कुछ लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसके बाद स्टील का ग्लास उसके शरीर में डाल दिया था।
Doctors operate and remove a steel glass from a man's rectum in Madhya Pradesh's Satna. Patient claims some people had drugged him and inserted the glass pic.twitter.com/X8dEML6fOB
— ANI (@ANI) November 29, 2017
डॉक्टर एंडोस्कोपी और एक्स-रे की रिपोर्ट देखकर आश्चर्य से भर गए जब उन्होंने मरीज के पाचन तंत्र में एक बड़ी सी चीज को देखा। डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी जिसके बाद ऑपरेशन कर ग्लास को मरीज के निचले हिस्से से निकाला गया।