फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला, कहा- जनसंघ जिन नीतियों का विरोध करता था उनका श्रेय ले रहे मोदी

Thu, 07 Apr 2022 12:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्यसभा सांसद और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जनसंघ पहले जिन नीतियों का विरोध करता था अब पीएम मोदी कांग्रेस की उन्ही योजनाओं का श्रेय ले रहे हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए हिजाब, हिंदू-मुस्लिम को भाजपा और संघ का विकास मॉडल बताया है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा कि  भाजपा और पीएम मोदी कांग्रेस की  जिन नीतियों का पहले विरोध करते थे आज उनका ही श्रेय ले रहे हैं।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि धन्यवाद मोदी जी व जयशंकर जी जो आपने पं जवाहरलाल नेहरू जी की निर्गुट (Non Aligned) विदेश नीति को अपनाया, जिसका सदैव भारतीय जनसंघ ने विरोध किया था। भाजपा चाहे ना चाहे अंत में उसे, देश हित में सारी कांग्रेस नीतियों को अपनाना पड़ेगा जिनका वे विरोध करते रहे हैं।
चाहे GST हो चाहे मनरेगा मोदी जी इन नीतियों का विरोध करते रहे लेकिन अब उनका श्रेय ले रहे हैं। मोदी जी कांग्रेस मॉडल यानि कि गांधी नेहरू विचारधारा ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है। प्रेम सद्भाव ही सनातन हिंदू धर्म है ना कि “हिंदुत्व”।
विज्ञापन

 
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में इनफर्मेशन टेक्नलॉजी, स्टार्टअप, इनोवेशन, इकोनॉमी, एमएनसी, फॉरेन इनवेस्टमेंट, जॉब्स और टेक पार्क तथा बीजेपी सरकार के हिजाब, हलाल, झटका, अजान, हिंदू, मुस्लिम, लव जिहाद के बारे में सुनाई देता है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा और संघ के विकास मॉडल को इससे जोड़ा है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें